फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तिरंगा यात्रा में असलहा लहराने का आरोप, चार पर एफआईआर

विज्ञापन
पुलिस की तरफ से बरामद क​थित एयरगन। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
सरायअकिल कस्बे में शनिवार को निकली तिरंगा यात्रा के दौरान कथित तौर पर असलहा लहराने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद दावा किया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा कथित असलहा एयरगन है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान कुछ लोगों के हाथों में असलहा जैसा हथियार दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया। इस पर पुलिस हरकत में आई। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वहीं महिला उपनिरीक्षक यशवंती कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने आशीष श्रीवास्तव, मनीष केसरवानी, हर्ष केसरवानी और कृष्ण नारायण रस्तोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनका दावा है कि वीडियो में दिखाया गया कथित असलहा एयरगन निकला है, जिसे बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें