फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां-बेटी के मौत के मामले में डंपर चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कस्बे में सोमवार दोपहर महिला व उसकी मासूम बेटी को कुचलने वाले डंपर और उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बुदाना शुक्लान गांव निवासी चिरंजीव शुक्ला ने बताया कि सोमवार को उनकी पत्नी वंदना शुक्ला (27) बेटी गौरांगी (18 माह) को लेकर अपने भाई के साथ सरायअकिल के करन चौराहा पर स्थित संजीवनी अस्पताल गईं थी। वहां से अपने भाई के साथ दोपहर 12 बजे अपने मायके चरवा इलाके के सुकुवारी गांव लौट रहीं थीं।
जैसे ही बाइक कस्बे के फकीराबाद पहुंची, सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में डंपर वाहन के पहियों के नीचे आकर पत्नी वंदना और बेटी गौरांगी बुरी तरह घायल हो गई। जबकि वंदना का भाई दूर छिटककर गिर गया और उसे सिर्फ मामूली चोटें आई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों की मदद से दुर्घटना में घायल दोनों मां बेटी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने दोनों मां बेटी को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने वाहन और उसके अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मां-बेटी की एक साथ उठी अर्थी, शृंग्वेरपुर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
कौशाम्बी के सराय अकिल में सड़क हादसे में मृत मां-बेटी का पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो मातम छा गया। मंगलवार की सुबह नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र के बुदौना शुक्लान गांव की वंदना त्रिपाठी (24) पत्नी चिरंजीव शुक्ला और दो वर्षीय बेटी गौरांगी शुक्ला की अर्थी एक साथ उठी। दोनों का शृंग्वेरपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा भारी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, पीसीसी सदस्य आशीष पांडे बुदौना गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें