फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चरवा में नकली लिक्विड यूरिया फैक्टरी का भंडाफोड़

विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के पांसौर गांव में पुलिस और कॉपीराइट टीम की संयुक्त कार्रवाई में नकली लिक्विड डीएलएफ यूरिया बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली लिक्विड यूरिया के डिब्बे, खाली-भरे कंटेनर, स्टिकर, रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन

कार्रवाई पुलिस टीम के साथ ईआईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इन्वेस्टिगेटर ऑफिसर पीयूष श्रीवास्तव और देवेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में की गई।
जांच में सामने आया कि फैक्टरी में एक नामी कंपनी के लेबल लगाकर नकली लिक्विड यूरिया तैयार कर उसे असली उत्पाद बताकर बाजार में बेचा जा रहा था।
छापेमारी की सूचना मिलते ही कृषि विभाग, जीएसटी विभाग और कॉपीराइट विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। सभी विभागों ने संयुक्त रूप से साक्ष्य जुटाए और बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें