फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जमीन विवाद में मारपीट, एक की हालत गंभीर

Wed, 25 Feb 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गिरधरपुरगढ़ी में मारपीट करते लोग। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
क्षेत्र के गिरधरपुरगढ़ी गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से हुए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के बाद नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना गोबर फेंकने को लेकर हुई थी।
विज्ञापन

गिरधरपुरगढ़ी निवासी नूर आलम पुत्र किफायत उल्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका गांव के खलील उल्ला पुत्र शहीद उल्ला से सामने की जमीन को लेकर करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा है। इस संबंध में पहले सुलह-समझौता भी हो चुका था। आरोप है कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे खलील उल्ला के घर का शोहेल विवादित जमीन पर गोबर फेंकने लगा।
नूर आलम के भाई आफताब आलम ने विरोध किया तो खलील उल्ला, शोहेल, किताब उल्ला, अलताब, सोहेब, असद उल्ला, मोहम्मद इंकलाब उर्फ सप्पू, जुबैर अहमद, औसान सहित कई लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और हमला बोल दिया। गाली-गलौज करते हुए आफताब आलम को लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर व लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा दिया।
विज्ञापन

पिटाई से उसके दांत टूट गए और होंठ फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी पत्नी शीबा बानो व नूर आलम की पत्नी असमा परवीन को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल आफताब को इलाज के लिए सीएचसी स्माइलपुर में भर्ती कराया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मंझनपुर और फिर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

गिरधरपुरगढ़ी में मारपीट करते लोग। स्रोत- ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें