फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो पक्षों के बीच मारपीट, प्रधान समेत छह पर प्राथमिकी

Thu, 15 Jan 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मारपीट की घटना के बाद थाने के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कोखराज के तरसौरा गांव में बुधवार दोपहर मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। मामले में हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तरसौरा निवासी सावित्री देवी ने बताया कि उनके पति बलराम सिंह गांव के प्रधान हैं। इन दिनों गांव में नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर प्रधान निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष की पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विरोध करने पर गालीगलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे विवाद बढ़ गया। इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है। दोनों पक्षों, प्रधान समेत तीन-तीन लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें