कचहरी परिसर के सामने बनी नाली महीनों से गंदगी से पटी हुई है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण नाली में कूड़ा-कचरा और गंदा पानी जमा है। इससे वकीलों व वाद कारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि कई बार नगर पालिका से नाली की सफाई कराने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई है। लेकिन, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।