फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में मारपीट, गोली लगने से बच्ची जख्मी

Fri, 25 Apr 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली के अढ़ौली गांव में अलमारी व बक्सा बांटने को लेकर सगे भाइयों में मारपीट हुई। इस बीच एक भाई ने तमंचे से फायर किया। जिसकी गोली आठ वर्षीय बच्ची के पेट में लगी। पुलिस ने बच्ची समेत दोनों पक्ष सेे जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धीरेंद्र व राजेंद्र सगे भाई हैं। दोनों के बीच बृहस्पतिवार दोपहर अलमारी व बक्सा बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। गाली गलौज के बीच दोनों पक्षोें में मारपीट शुरू हो गई। धीरेंद्र ने बताया कि भाई राजेंद्र ने तमंचे से उस पर फायर किया, लेकिन उसने किसी तरह अपने आपको बचाया। जबकि तमंचे से निकली गोली धीरेंद्र की आठ वर्षीय बेटी नैंसी के पेट में जा लगी।
फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बीच बचाव किया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। दोनों तरफ से जख्मी नैंसी, राजेंद्र व धीरेंद्र और दोनोें की पत्नियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। नैंसी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनोें तरफ से लोग घायल हुए हैं। पुलिस अभिरक्षा के बीच दोनों पक्ष का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें