फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सेंध लगाकर नकदी-गहने ले गए चोर

Fri, 25 Apr 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के अड़हरा का मजरा चौकीदार का पूरा गांव में बुधवार रात चोरोें ने दीवार फांदकर घर से नकदी सहित लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


इंद्रपाल ने बताया कि बुधवार रात वह खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गया। आधी रात चोरों ने गांव में धावा बोला और उसके घर को अपना निशाना बनाया। दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने बक्से व अलमारी में रखा 30 हजार रुपये नकदी सहित चांदी का छागल, हाफपेटी, हाथ फूल, छह अंगूठी, दो जंजीर, एक बेसर व एक लॉकेट पार कर दिया।
सुबह जब परिवार वालों की नींद खुली और बिखरा पड़ा सामान देखा तो होश उड़ गए। जानकारी होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ के बाद तहरीर लेकर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें