फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा मेला खत्म होते ही रुलाने लगी बिजली

Fri, 14 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 दशहरा मेला खत्म होते ही बिजली आपूर्ति ने अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया। आपूर्ति का समय बदलने के साथ-साथ ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को आजिज कर दिया है। अनियमित हुई आपूर्ति को लेकर इलाके के उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है।
विज्ञापन


गोपसहसा पावर हाउस से नवरात्र और दशहरा मेले के मौके पर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार दिखा था। नवरात्र के तीसरे दिन से उपभोक्ताओं को शाम के साढ़े छह बजे से बिजली आपूर्ति मिलने लगती थी। रात में दो-चार बार ट्रिपिंग होती थी, लेकिन उपभोक्ताओं में आपूर्ति को लेकर राहत थी।

दशहरा मेला खत्म होने के बाद बुधवार की रात से इलाके की आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर पुराने ढर्रे पर पहुंच गई है। इसके अलावा मिलने वाली आपूर्ति ट्रिपिंग का शिकार हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को कठिनाई के दौर से गुजरना पड़ रहा है। दो दिन से चरमराई बिजली आपूर्ति को लेकर इलाके के उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उधर मामले में उपकेंद्र के जेई सौरभ मौर्य का कहना है कि लोड बढ़ने पर ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ठंड बढ़ते ही इससे पूरी तरह निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें