फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों के घर बिजली विभाग का छापा

Fri, 30 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सिराथू, सैनी और मंझनपुर उपकेंद्र के अवर अभियंताओं ने बृहस्पतिवार की रात को नगियामई, खोचकीमई, भरसवां और ऊनौ गांव में दबिश दी। बिजली विभाग की टीम को 28 घरों में चोरी की बिजली जलती मिली। इन सभी लोगों के खिलाफ अभियंताओं ने इलाकाई थानों में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से दिनभर क्षेत्र में हडकंप मचा रहा।
विज्ञापन


राजस्व वसूली और ओवर लोडिंग से होने वाली ट्रिपिंग को रोकने की कवायद में इन दिनों बिजली विभाग के अफसर जुटे हैं। बिजली चोरी की लगातार दबिश देकर जांच की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की रात  सिराथू उपकेंद्र के अवर अभियंता ने नगियामई गांव में छापामारी की। अवर अभियंता ने बताया कि जांच के दौरान गांव के रईस अहमद, रियाज अहमद, ईसान अहमद, कयामउद्दीन, नफीस अहमद, अजीब अहमद और गुलाब के घर में कटिया लगाकर बिजली चोरी होती मिली। इन सभी के खिलाफ सैनी कोतवाली में तहरीर देकर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

इसी तरह से सैनी उपकेंद्र के अवर अभियंता आशीष कुमार ने भी खोचकीमई गांव में दबिश दी। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मियों ने गांव के रामपाल, बांकेलाल, राजेंद्र कुमार, रामलखन, रामचरन के घर बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंता ने बताया कि बकाया बिल भुगतान नहीं करने पर इन सभी के घरों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद भी इन लोगों ने बिजली का भुगतान किए बगैर कटिया लगाकर बिजली का उपयोग शुरू कर दिया था। इनके खिलाफ भी जेई ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


इसी तरह मंझनपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता चंद्रशेखर आजाद ने भरसवां गांव में छापमारी करते हुए बाबूलाल, बृजेश कुमार, रामजी, पीतंबर लाल, भैयालाल को बिजली चोरी करते पकड़ा। यहां के बाद टीम ने ऊनौ गांव में दबिश देकर गांव के नीरज मिश्र, बिल्लू, भैयालाल मिश्र, राजा, बुद्दन, शिवनाथ, बेनी माधव, राम नरेश, रामकृष्ण के घर कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ी। इन सभी के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली विभाग की इस छापामारी से दिनभर आसपास के अन्य गांवों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें