फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिता दरोगा, बेटा गांव में कर रहा मजदूरी

Mon, 11 Aug 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी ब्लॉक के कायमपुर प्रधान ने अपने सगे संबंधियों को गांव के दस्तावेज में मजदूर बना दिया। इनके नाम से भुगतान भी निकाल लिया गया है। इसमें एक दरोगा भी हैं जिनके बेटे को मजदूर बताते हुए भुगतान निकाला गया है। गांव के लोगों ने प्रकरण की शिकायत बीडीओ से की है।
विज्ञापन

कायमपुर गांव में सामुदायिक भवन, सोख्ता गड्ढे व आरआरसी निर्माण समेत अन्य कार्य हुए हैं। इन कार्य में करीब पौने दो लाख की मजदूरी ऐसे लोगों के नाम पर निकाली गई है जो ग्राम प्रधान राधिका पांडेय के परिवार के हैं। उनके भतीजे राजनीश पांडेय के नाम पर भी मजदूरी निकाली गई है। इनके पिता महेेंद्र कुमार सीआरपीएफ में दरोगा हैं।
इसी प्रकार परिवार के ही आशुतोष पांडेय व रूपेश के नाम पर भुगतान निकाला गया है। करीब पौने दो लाख का भुगतान फर्जी तरीके से प्रधान ने अपने परिवार के लोगों के नाम निकाला है। गांव के अमित तिवारी, अनुज तिवारी, मोनू आदि ने इसकी शिकायत बीडीओ कौशाम्बी से करते हुए प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की हैै। इस प्रकरण में प्रधान ने बताया कि जिन लोगों ने मजदूरी की मांग की उनको काम दिया गया। परिवार के लोग भी काम मांग सकते हैं। इनके लिए कोई रोक नहीं है। वहीं बीडीओ कौशाम्बी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि गांव के लोगों ने प्रधान पर फर्जी भुगतान का आरोप लगाया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें