सदर कोतवाली के नारा चौकी प्रभारी लोकेश शर्मा को एसपी राजेश कुमार ने रविवार को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर फिलहाल किसी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर महकमे में खलबली है। फिलहाल कोई यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा कि किस मामले में चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया।