फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिता ने बेटी का धारदार हथियार से सिर काटा, गंभीर

Sun, 28 Sep 2025 06:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घायल तेजा।
विज्ञापन
कस्बे में पिता ने बेटी को शनिवार शाम धारदार हथियार से गला काट दिया है। युवती को मोहल्ले के लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।
विज्ञापन

कस्बे के नाट बाबा का डेरा निवासी रामदेव ने बेटी तेजा (25) की शादी विवाह पांच साल पहले फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर में की थी लेकिन पड़ोसी युवक के प्रेम के चलते करीब एक महीने पहले वह अपने मायके आ गई थी। इसी बात को लेकर माता-पिता ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
जानकारी पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। सीओ कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी ससुराल वालों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें