इलाके के रानीपुर गांव में साइबर ब्रांच फतेहपुर की टीम ने सिम विक्रेता की तलाश में रविवार को छापामारा। कार्रवाई की भनक लगने पर सिम विक्रेता फरार हो गया।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में रविवार को पुलिस फोर्स को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर बाद पता चला की भगवतपुरा चौराहे पर सिम और मोबाइल दुकान संचालक ने अवैध ढंग से गलत नाम और पते पर सिम बेचा है जिसका दुरुपयोग किसी बड़ी आपराधिक वारदात में किया गया है। जांच के दौरान पुलिस सिम विक्रेता तक पहुंची। महेवाघाट इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह ने भी फतेहपुर पुलिस के रानीपुर गांव आने की बात कही है। कहा कि फतेहपुर टीम के साथ थाने की भी पुलिस गांव गई थी।