Farmers roared for the demand to bring land development bank branch to Chail
- फोटो : KAUSHAMBI
तहसील क्षेत्र के सहकारी भूमि विकास बैंक की शाखा को प्रयागराज के झलवा से कस्बे में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर किसानों ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
बीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी ने बताया कि उनके इलाके का भूमि विकास बैंक चायल तहसील क्षेत्र के बजाय प्रयागराज के झलवा में संचालित किया जा रहा है।
बैंक कर्मचारियों की मनमानी का खामियाजा क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इसके साथ ही किसानों ने पुरानी शिकायतों का निस्तारण नहीं होने और धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद में मनमानीक का आरोप लगाया। इस मौके पर ननकू लाल शर्मा, मानसिंह, मिठाई लाल, सरोज देवी, नरेश कुमार आदि किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।