फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चूल्हे की चिंगारी से किसान का घर जला, सामान राख

विज्ञापन
डहिया गांव में चूल्हे की चिंगारी से जला खपरैल मकान। संवाद
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के डहिया गांव में मंगलवार सुबह चूल्हे से निकली चिंगारी से किसान का छप्परनुमा घर जलकर राख हो गया। आग लगने से हजारों रुपये का घरेलू सामान भी जल गया। वहीं, राजस्व विभाग के अफसर नुकसान का आकलन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

डहिया गांव निवासी सुखलाल साहू किसानी करते हैं। मंगलवार सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गेहूं की कटाई के लिए खेत गए थे, जबकि उनकी बहू गुड्डी देवी घर के चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर पर गिर गई। चिंगारी से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर सहित अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना की सूचना पाकर पहुंची राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें