समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरें किसान : बाजीराव
रामपुर बासोहरा में कांग्रेसियों ने लगाई किसान चौपाल
मंझनपुर। जिले में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे किसान जन जागरण अभियान के तहत मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े ने मंगलवार को मंझनपुर विकासखंड के रामपुर बसोहोरा गांव में चौपाल लगाई और किसानों की समस्याओं को सुना। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाती रही है। आज देश में जो भी किसान हितकारी योजनाएं चल रही हैं, वह कांग्रेस की ही देन है।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर खुद सड़क पर उतरें। उन्होंने बताया कि आगामी तीन मार्च को पार्टी सभी तहसील मुख्यालयों में किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देगी। इस मौके पर उन्होंने गांव के किसानों से तहसील परिसर में पहुंचकर ज्ञापन देने का आवाहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर आशीष पांडेय, तलत अजीम, आशीष कुमार मिश्रा, वेद प्रकाश पांडेय, देवेश श्रीवास्तव, कौशलेश द्विवेदी, अजय पांडेय, शशि प्रताप त्रिपाठी, मुमताज अहमद, बरसाती लाल पंडा, अभिषेक सरोज, शाहिद सिद्दीकी, कमलेश श्रीवास्तव, मिसबाहुल ऐन, उज्ज्वल शुक्ला, अमिता सिंह, निधि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।