फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सूखी नहर से किसान बेहाल, मंझनपुर माइनर में नहीं पहुंचता पानी

Sat, 14 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
इंद्रपाल, किसान
विज्ञापन
सदर तहसील के दीवर कोतवारी गांव के पास मंझनपुर माइनर व रजबहा में पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब आठ किमी के दायरे में नहर सूखी पड़ी रहती है। किसी भी सीजन में यहां पानी नहीं आता। सिंचाई विभाग की व्यवस्था केवल नहर सफाई तक ही सीमित रह गई है।
विज्ञापन

नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। गांव के चंदन लाल बताते है कि नहर में पानी कभी-कभार ही छोड़ा जाता है। लेकिन, यह पानी भी उनके गांव तक नहीं पहुंचता। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ता है। किसान रमेश, रोशन आदि का कहना है कि कई बार सिंचाई विभाग से शिकायत की गई। पर किसी ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया।
नहर से केवल खेत को पानी ही नहीं मिलता। यहां का जल स्तर भी बेहतर होता है। लेकिन, हम लोगों के गांव में तो सालों से पानी नहीं आया। केवल नहर की सफाई होती है। - चंद्रशेखर सिंह, किसान
विज्ञापन

- किसानों के नाम पर केवल आश्वासन मिलता है। जिम्मेदारों की जवाब देही तय हो जाए तो इस प्रकार की समस्या नहीं होगी। जिनको पानी पहुंचाना है वह देखने ही नहीं आते। - इंद्रपाल, किसान
नहर की देखरेख फतेहपुर से होता है। इस संबंध में उनसे बात कर व्यवस्था को बेहतर करने को कहा कहा जाएगा। - सुमित कुमार सिंह, सहायक अभियंता व नोडल सिंचाई विभाग

इंद्रपाल, किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें