फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम भूखे हैं, योग कैसे होगा

Thu, 22 Jun 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मंझनपुर चौराहे पर सड़क पर दरी बिछाकर योग कर योग दिवस का विरोध किया। साथ ही कहा कि हम भूखे हैं, योग कैसे होगा। कर्ज माफ न होने का जोरदार विरोध किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चेतावनी दी गई कि यदि किसानों की मांगें न मानी गई तो यह आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन


   भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को मंझनपुर चौराहे पर दरी बिछाकर योग दिवस का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने किसानों से कहा कि सरकार किसानों से योग करवा रही है। किसानों  को योग की जरूरत नहीं है। वह कर्ज में इतना डूब चुका है, आत्महत्या करने की नौबत आ गई है।

 किसानों को सुविधाएं चाहिए। कर्ज माफ करने का ऐलान कर दिया गया, लेकिन कर्ज माफ नहीं हुआ। सरकार इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाए है। न बिजली मिल रही है, न ही सिंचाई के लिए पानी। हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही कर्ज माफ न किया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर नुरुल इस्लाम, शांताराम, सिद्धशरण, कमलेश कुमार, भैयालाल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें