क्षेत्र के मलाक मोईनुद्दीनपुर गांव के सामने शनिवार सुबह एक किसान का शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मलाक मोईनुद्दीनपुर निवासी उधीरेलाल (50) पुत्र सुंदरलाल खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते थे। मृतक के बेटे अंकू के अनुसार, शनिवार सुबह उसके पिता उधीरे लाल खेत की ओर गए थे। इसी दौरान गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।
मृतक उधीरे लाल की फाइल फोटो