फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रेम पर भारी पड़ी परिजन की जिद, ले ली जान

Tue, 07 May 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में बेटी की हत्या का मामला
विज्ञापन

माया के घर वालों ने ठुकरा दिया था प्रेमी युवक के परिजनों का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। पिता और ताऊ के हाथों मारी गई माया का इरादा स्पष्ट था। वह जिससे प्रेम करती थी, उसे ही जीवन साथी बनाना चाहती थी। प्रेमी के घर वालों ने शादी का प्रस्ताव भी रखा लेकिन माया के घर वालों को यह रिश्ता किसी भी कीमत पर मंजूर न था। लिहाजा, पिता और ताऊ ने मिलकर बेटी को ही खत्म कर दिया।
प्रयागराज के लालापुर क्षेत्र के गिधार गांव के समीप पहाड़ी पर रविवार सुबह एक युवती का रक्तरंजित शव मिला था। प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चला कि युवती जवई गांव की माया (19) है। प्रेम प्रसंग के चलते उसके पिता मूलचंद्र और ताऊ हरिश्चंद्र ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान शव के कपड़ों से एक कीपैड मोबाइल फोन मिला। मोबाइल ऑन करते ही एक कॉल आई, जो जवई गांव के ज्ञानचंद्र उर्फ ननका थी। पुलिस ने शव के बारे में जानकारी मांगी तो ननका ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली उसकी प्रेमिका माया देवी (19) है। इसके बाद ही पूरा मामला सामने आया।
ननका के पिता मुन्ना लाल ने बताया कि हत्याकांड के आरोपी मूलचंद्र और हरिश्चंद्र उसके परिवार के ही हैं। घर भी आसपास हैं। बताया कि बेटे ननका और माया का तीन साल से प्रेम संबंध था। उन्होंने बेटे को समझाया तो वह मान भी गया लेकिन माया मानने को राजी नहीं थी। अक्सर वह छत पर ननका से मिलने आती थी। दूसरे से शादी को तैयार न थी।
मजबूरन उसकी जिद पर कई बार मूलचंद्र और हरिश्चंद्र से उन्होंने बेटे ननका की शादी का प्रस्ताव भी रखा लेकिन वे राजी नहीं हुए। अंत में बेटे को फंसाने के लिए उन्होंने माया की हत्या कर दी।
विज्ञापन

इनसेट
प्यार के लिए गोदभराई के बाद भी तोड़ दिया था शादी का रिश्ता
नेवादा। मृत युवती की दादी तारावती और उसकी मां नगीना देवी ने बताया कि बार-बार समझाने के बाद भी माया अपने प्रेमी ननका से मिलना-जुलना नहीं छोड़ रही थी। जब भी पिता मूलचंद्र और दादा हरिश्चंद्र कहीं शादी के रिश्ते के लिए दबाव बनाते वह ननका के घर चली जाती थी और दो-तीन दिन तक वापस नहीं लौटती थी। बीते जुलाई महीने में घरवालों ने फर्रुखाबाद में उसकी रिश्ता तय कर दिया था। गोदभराई की रस्म भी हो गई थी। दिसंबर में शादी होनी थी, लेकिन उसने लड़के वाले के यहां खुद फोनकर अपना रिश्ता तोड़ दिया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें