फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छह से आठवीं तक की छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Tue, 07 May 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
छह से आठवीं तक की छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में तीन माह तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
एक माह में 24 दिन और हर दिन 40 मिनट का होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
मंझनपुर। जिले के उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्राएं विपरीत स्थितियों में अपनी रक्षा कर सकें। इसके लिए प्रतिदिन 40 मिनट इनको स्कूल में आत्मरक्षा के गुर सिखाया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन उच्च प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय में होना है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा ने पत्र जारी कर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का निर्देश दिया है। इसका लाभ कस्तूरबा व उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेगा। स्कूलों में तैनात अनुदेशक, व्यायाम व खेल शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर बीएसए, योजना का संचालन कराएंगे। कार्यक्रम इस प्रकार तैयार होगा कि कोई भी छात्रा इससे वंचित न होने पाए। कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक स्कूल में माह के 24 दिन 40 मिनट का प्रशिक्षण होना अनिवार्य है। प्रतिदिन वीरांगना एप पर इसकी फोटो व अन्य गतिविधियों को अपलोड भी करना होगा।
विज्ञापन

-
वर्जन
पूर्व में 55 अनुदेशक व खेल शिक्षकों को आत्मरक्षा कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिलाया गया है। इनके माध्यम से योजना बनाकर कार्यक्रम का संचालन होगा। पत्र मिला है। फिलहाल अभी इसकी तैयारी चल रही है। जल्द ही प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

योगेश तिवारी, जिला समन्वयक-बालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें