फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : घर वाले समझ रहे थे ट्यूमर, किशोरी ने दिया बेटी को जन्म, चचेरे भाई पर गलत काम करने का आरोप

Sun, 19 Oct 2025 01:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने मंगलवार को एक बच्चे को जन्म दिया है। परिजन किशोरी के पेट में ट्यूमर होने का अंदेशा जता रहे थे पर बच्चे के जन्म देने पर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
बच्चे को दिया जन्म। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने मंगलवार को एक बच्चे को जन्म दिया है। परिजन किशोरी के पेट में ट्यूमर होने का अंदेशा जता रहे थे पर बच्चे के जन्म देने पर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि चचेरे भाई ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी के परिजन पुलिस चौकी पहुंचे तो उन पर समझौते का दबाव बनाया जाने लगा। इसके बाद वह सरायअकिल कोतवाली पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे पीड़ित पिता की शिकायत सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया। पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ उसके चचेरे भाई के बेटे ने दुष्कर्म किया था। मामला संज्ञान में तब आया जब मंगलवार की रात दर्द से चीख-पुकार कर रही बेटी ने घर में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। घरवाले उसे ट्यूमर समझ रहे थे। पूछताछ में जब बात पता चली कि चचेरे भाई ने किशोरी से दुष्कर्म किया है तो परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे। वहां उन्हें मारापीटा गया। घटना की शिकायत जब कनैली चौकी पुलिस से की गई तो वहां समझौते का दबाव बनाया गया। जिसपर नाराज पिता ने कोतवाली पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, सीओ अभिषेक सिंह ने इस प्रकार की घटना से जुड़ी कोई तहरीर मिलने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें