काजीपुर बाजार में पिटाई से घायल वीरेंद्र कुमार। संवाद
ब्यूटी पार्लर के सामने गाड़ी लगाने के विरोध पर कुनबे को पीटा
फोटो- 34
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। संदीपनघाट कोतवाली के काजीपुर बाजार में शनिवार की सुबह ब्यूटी पार्लर के सामने गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर दबंगों ने कुनबे को पीट दिया। शोर सुनकर पड़ोसियों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
काजीपुर निवासी वीरेंद्र गुप्ता के मुताबिक उनकी बहन ने घर पर ब्यूटी पार्लर खोल रखा है। आरोप है कि सुबह ब्यूटी पार्लर के सामने एक व्यक्ति ने अपना वाहन खड़ा कर दिया। मना करने पर वह नाराज हो गया। साथियों संग लाठी-डंडे से ब्यूटी पार्लर में तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर सभी ने वीरेंद्र की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुन बीच बचाव करने पहुंचे पिता घनश्याम गुप्ता और बहन बबिता को भी पीट दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर सुनकर पड़ोसियों के आने पर हमलावर भाग गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने सभी को प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया। थाना प्रभारी भुनेश चौबे का कहना है कि तहरीर मिली है। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।