फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : दुराचार में नाकाम दरिंदों ने मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sun, 07 May 2023 03:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि 4 जनवरी की सुबह 7 बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी घर के पीछे ऊपले लेने गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी दो युवकों ने युवती को दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

महेवाघाट कोतवाली में युवती से दरिंदगी में नाकाम युवकों ने परिजनों के साथ मिकर मां-बेटी को बेरहमी से पीट दिया। तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर चार माह बाद पुलिस ने ममाले में महिला समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर ली।

 

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि 4 जनवरी की सुबह 7 बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी घर के पीछे ऊपले लेने गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी दो युवकों ने युवती को दबोच लिया। चीखते-चिल्लाते हुए युवती दरिंदों के चंगुल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी मां को दी। इस पर पीड़ित मां-बेटी आरोपियों के घर उलाहना देने गई।

विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी युवको ने परिजनों संग मिलकर मां-बेटी की पिटाई कर धमकी देते हुए भगा दिया। आरोप है कि नामजद शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर शनिवार की शाम कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें