फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराता मिला फैक्ट्री मालिक का शव

Fri, 31 May 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
विज्ञापन
पीड़ित परिवार में कोहराम - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे के एक बीड़ी फैक्ट्री मालिक का शव गुरुवार सुबह घर के समीप ही तालाब में उतराता मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के मुताबिक वो हादसे का शिकार हुआ है।  
विज्ञापन


भरवारी के नेता नगर मोहल्ले का राजेश सिंह (35) पुत्र श्यामलाल बीड़ी बनाने का कारखाना चलाता था। परिजनों के मुताबिक करीब दो महीने से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। मिर्गी जैसी बीमारी के संकेत मिले थे। गुरुवार सुबह राजेश किसी को कुछ बताए बिना घर से निकला था।

इसके बाद घर के समीप ही तालाब में उसका शव उतराता मिला। जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परिवार वालों ने हत्या अथवा खुदकुशी की बात को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि फैक्ट्री मालिक हादसे का शिकार हुआ होगा। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर आरके शर्मा का कहना है कि परिवार वाले तहरीर देंगे तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें