फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: वाराणसी से सीधे महेवाघाट लौटेगी बस

Wed, 29 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन विभाग ने वाराणसी से महेवाघाट आने वाली रोडवेज बस के रूट में बदलाव किया है। अब यह बस वापसी में भी उसी रूट से लौटेगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लगभग एक महीने पहले महेवाघाट से पश्चिमशरीरा, सरायअकिल होते हुए प्रयागराज और वाराणसी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी। वाराणसी जाने के लिए बस पहले इसी रूट से जाती थी लेकिन वापसी में मूरतगंज और मंझनपुर के रास्ते लौटती थी। ऐसे में समय अधिक लगता था। अब बस उसी मार्ग से लौटेगी जिससे यात्रियों का समय और धन दोनों की बचत होगी। जानकारी के अनुसार, यह बस जनपद चित्रकूट के राजापुर डिपो से प्रतिदिन सुबह छह बजे चलती है और 6:15 बजे महेवाघाट पहुंचती है।
इसके बाद भगत का पूरा होते हुए 6:45 बजे पश्चिमशरीरा बस स्टैंड चौराहा आती है। यहां 15 मिनट रुकने के बाद कौशाम्बी (बिजिया चौराहा), सरायअकिल और प्रयागराज होकर दोपहर 1:20 बजे वाराणसी पहुंचती है। पहले यह बस वापसी में वाराणसी से दोपहर दो बजे चलकर प्रयागराज, मूरतगंज और मंझनपुर होते हुए रात 9:15 बजे महेवाघाट पहुंचती थी। रविवार से परिवहन विभाग ने रूट में बदलाव कर इसे अधिक सुगम बना दिया है। बस डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि अब बस वाराणसी से दोपहर 1:30 बजे चलकर गोपीगंज और हंडिया होते हुए शाम 5:30 बजे प्रयागराज के लीडर रोड पहुंचेगी। वहां से सरायअकिल, कौशाम्बी, पश्चिमशरीरा होते हुए रात 8:50 बजे महेवाघाट पहुंचेगी।
विज्ञापन

बोले यात्री
बस के प्रयागराज से शाम को वापस लौटने से दुकान के लिए खरीदारी करने में सुविधा होगी। पहले जल्दी लौटना पड़ता था। अब पूरा दिन काम निपटाया जा सकेगा। - विजय पांडेय

- रोडवेज बस का पश्चिमशरीरा से सुबह और शाम प्रयागराज होकर वाराणसी तक संचालन होने से व्यापारियों को बहुत लाभ मिलेगा। इससे माल लाने और ले जाने वाले ग्राहकों को राहत मिलेगी। - आकाश कौशल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें