मेडिकल कॉलेज के नैत्र विभाग में मरीज की आंखों की जांच करते डॉक्टर। संवाद
- फोटो : Archive
गर्मी शुरू होते ही आंख से जुड़ी समस्याओं के मरीज बढ़ गए हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 15 से 20 तो कनैली सीएचसी में रोजाना आठ से 10 मरीज आंखों में लालपन, जलन और खुजली की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
मरीजों का कहना है कि धूप और गर्म हवाओं के कारण आंखों में चुभन और जलन बढ़ गई है। कनैली सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचे रमेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी आंखें लाल हो गई हैं और लगातार खुजली हो रही है। वहीं, सावित्रि देवी ने कहा कि धूप में निकलने के बाद आंखों में जलन और पानी आने की समस्या हो रही है।
मेडिकल कॉलेज के नेत्र सर्जन डॉ. हेमंत यादव ने बताया कि इस मौसम में धूल, गर्म हवाएं और एलर्जी आंखों पर असर डालती हैं। इससे आंखों में इंफेक्शन और एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। अगर समय पर इलाज न कराया जाए तो समस्या गंभीर भी हो सकती है।
पिछले कुछ दिनों से आंखों में तेज जलन और लालपन है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज आकर डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने एक दवा दी और सावधानी बरतने को कहा है। - वृंदावन द्विवेदी।
आंखों में खुजली और पानी आने से समस्या हो रही है। पहले इतना समस्या नहीं थी। लेकिन, गर्मी बढ़ते ही समस्या ज्यादा बढ़ गई है। अब इलाज कराना पड़ रहा है। - शकुंतला देवी।
मेडिकल कॉलेज के नैत्र विभाग में मरीज की आंखों की जांच करते डॉक्टर। संवाद- फोटो : Archive
मेडिकल कॉलेज के नैत्र विभाग में मरीज की आंखों की जांच करते डॉक्टर। संवाद- फोटो : Archive