फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रदान : दूसरों की जिंदगी रोशन करेंगी रामकुमारी की आंखें

Sun, 05 Oct 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसंवा ब्लॉक के पचामा गांव की रामकुमारी की मृत्यु के बाद उनके परिजनों ने उनका नेत्रदान कर मानवता का संदेश दिया। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड चित्रकूट से पहुंचे नेत्र सर्जन डॉ. संदीप और उनकी टीम ने गांव पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नेत्रदान से क्रैटोकोनस, कैरेटाइटिस, मोतियाबिंद की जटिलताएं और अन्य नेत्र रोगों का उपचार संभव होता है। इस नेत्रदान से दूसरों की जिंदगी में उजाला आएगा। वर्तमान में भारत में 50 से 60 लाख लोगों को कॉर्निया की जरूरत है जबकि नेत्रदान करने वालों की संख्या बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें