फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज :  जमीन पर कब्जे के लिए मांगी 10 लाख की रंगदारी, अतीक के साढ़ू समेत चार पर केस दर्ज

Sun, 19 Feb 2023 09:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पूरामुफ्ती पुलिस ने बाहूबली अतीक अहमद के साढू समेत चार लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज कर पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पूरामुफ्ती पुलिस ने बाहूबली अतीक अहमद के साढू समेत चार लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज कर पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पूरामुफ्ती थाने के न्यू मार्केट शिवाला बम्हरौली निवासी अब्दुल दानिश पुत्र छोटे मिंया ने बताया कि मोहम्मदपुर ताल्लुका इब्राहिमपुर में उसकी पुश्तैनी है। जिस पर वह खेती भी करता है और कुछ जमीन पर डेरी फार्म खोल रखा है।

विज्ञापन


मंगलवार को वह डेरी जा रहा था। इसी दौरान डेरी के समीप बाहुबली अतीक अहमद का गैंगस्टर साढू मो. तारिक अपने भाई कमर सईद और शाहिद व मो.अमन के साथ मिलकर उसे रोक लिया। आरोप है कि उन लोगों ने मारपीट कर दस लाख रुपया रंगदारी मांगा। इंकार करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। दानिश के अनुसार एक महीना पहले भी वह कनपटी पर तमंचा सटाकर एक लाख रुपया छीन चुका है।

पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के निर्देश पर शनिवार शाम पूरामुफ्ती पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। इस सम्बंध में एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें