आंबेडकर भवन में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक में शामिल व्यापारी व नगर कर्मी। संवाद
- फोटो : टूंडला के सुभाष चौराहे पर राहुल गांधी का प्रतीकात्म पुतला दहन करते भाजपाई संवाद
नगर पालिका परिषद के आंबेडकर भवन (नबीपुर) में बुधवार को व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। हालांकि अधिशासी अधिकारी राम सिंह जनगणना प्रशिक्षण व आईजीआरएस बैठक में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके, जिससे व्यापारी अपनी बातें नगर कर्मियों को बताकर रजिस्टर में हस्ताक्षर कर वापस लौट गए।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, सड़क किनारे अतिक्रमण, एमएसएमई योजनाएं, गृहकर व जलमूल्य बकाया जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित थी। व्यापार मंडल नगर संरक्षक मधू कौशल ने किसी परिवार में दुखद घटना होने पर कभी-कभी मृतक के शव को परिजनों के इंतजार में रोकना पड़ता है। इसलिए शव को सुरक्षित रखने के लिए शव फ्रीजर व्यवस्था की मांग की। बैठक में नगर पालिका कर्मी व व्यापार मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।