देवीगंज स्थित शराब की दुकान पर मंगलवार रात शराब लेने के लिए पहुंचे बाइक सवार तीन लोगों ने सेल्समैन को पीट दिया। मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक शीतला धाम निवासी संजय जायसवाल पुत्र धर्मराज ने बताया कि वह देवीगंज कस्बा स्थित कंपोजिट शॉप की दुकान पर चायल खास निवासी प्रेम जायसवाल पुत्र श्यामबाबू के साथ सेल्समैन है। संजय का आरोप है कि मंगलवार की रात दस बजे के करीब वह दुकान बंद कर रहा था इस दौरान बाइक सवार तीन लोग आए और शराब मांगने लगे, शराब न देने पर तीनों लोगों ने गालीगलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।