फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुरोहित के घर में जबरन घुसे आबकारी निरीक्षक, महिलाओं को दी धमकी

Tue, 11 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार को आबकारी निरीक्षक पर एक पुरोहित के घर में जबरन घुसकर तलाशी लेने और महिलाओं को धमकाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि निरीक्षक बिना किसी नोटिस या अनुमति के कई लोगों के साथ घर में घुस गया और घर की तलाशी ली।
विज्ञापन

सरसवां ब्लॉक के शाहपुर गांव निवासी सुनील कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को वे काम से मंझनपुर गए थे। इस दौरान घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। उनकी नाबालिग पुत्री के अनुसार, चार-पांच लोग घर में घुसकर सामान की तलाशी लेने लगे।
आरोप है कि तलाशी में कुछ भी आपत्तिजनक न मिलने पर निरीक्षक ने महिलाओं से नो रिकवरी मेमो पर हस्ताक्षर करने को कहा। मना करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। भयभीत परिवार ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन, पुलिस कंट्रोल रूम और महेवाघाट थाने में की है।
विज्ञापन




अवैध शराब की शिकायत मिली थी। जांच के लिए शाहपुर गांव में तलाशी ली गई। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। महिलाओं से नो रिकवरी मेमो पर हस्ताक्षर करने को कहा गया पर उन्होंने इन्कार कर दिया। किसी को धमकी नहीं दी गई।- शैलेंद्र गौतम, आबकारी निरीक्षक मंझनपुर




किसी परिसर की तलाशी के लिए विधिक प्रक्रिया तय है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है। यदि तलाशी में कोई अनियमितता हुई है तो आबकारी निरीक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे।- राजेश प्रसाद, जिला आबकारी अधिकारी





- आबकारी निरीक्षक द्वारा तलाशी की कोई सूचना थाने में नहीं दी गई थी। यदि शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- धीरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष महेवाघाट
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें