फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी व पुलिस टीम ने बरामद की 37 लाख रुपये की शराब

विज्ञापन
Excise and police team recovered Rs 37 lakh liquor - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
आबकारी व पुलिस टीम ने बरामद की 37 लाख रुपये की शराब
विज्ञापन

पंजाब से तस्करी कर लाई गई थी, भाग निकले तस्कर, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। प्रयागराज आबकारी व सरायअकिल पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात जयंतीपुर में छापा मारकर एक घर से करीब 790 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। इस दौरान शराब लाने वाले चार लोग रात का फायदा उठाकर भाग निकले। मामले में सरायअकिल पुलिस अज्ञात शराब माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रयागराज की आबकारी निरीक्षक नेहा कुमारी व अमित कुमार को मंगलवार शाम सूचना मिली कि सरायअकिल के जयंतीपुर गांव के पास एक मकान में अवैध शराब रखी गई है। इस पर उन्होंने उप आबकारी आयुक्त प्रयागराज एके सिंह को फोन से खबर दी। इसके बाद चायल की क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक सुषमा मिश्र व मंझनपुर के अशोक कुमार को बेनीराम कटरा तिराहे पर बुला लिया। सरायअकिल कोतवाली पुलिस को खबर दी गई। इंस्पेक्टर सरायअकिल प्रदीप सिंह भी टीम के साथ आबकारी दल के साथ लग गए। टीम को खबर मिली थी कि जयंतीपुर गांव स्थित रामसजीवन सिंह पीजी कॉलेज के पास स्थित प्रताप पुत्र राममनोहर के मकान में तस्करी कर लाई गई शराब रखी गई है। संयुक्त टीम ने दबिश दी तो वहां मौजूद चार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घर से करीब 790 पेटी शराब बरामद हुई। बरामद शराब पंजाब प्रांत की बताई जा रही है। आबकारी निरीक्षक नेहा कुमारी के अनुसार कौशाम्बी में काफी समय से अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। चंडीगढ़ डिस्लर्स एंड बोटलर्स लिमिटेड बनूर जिला मोहाली, पंजाब की बनी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें