फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: परीक्षाएं खत्म, विद्यार्थी शार्ट टर्म कोर्स की तलाश में

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के बाद रोजगार मिले, इसके लिए युवा लगातार प्रयास कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के बाद कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेने के लिए विद्यार्थियों ने आवेदन भी किया है। इस साल स्कूलों में भी यह कार्यक्रम होना है। इसके लिए अब तक करीब 500 आवेदन मिल चुके हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों में शार्ट टर्म कोर्स की ललक बढ़ी है। इसके लिए स्कूलों के साथ ही विद्यार्थी भी अपने स्तर से कौशल विकास मिशन पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं। अब तक करीब 500 विद्यार्थियों ने पोर्टल पर आवेदन किया है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला ने बताया कि इस साल स्कूलों में भी कोर्स का संचालन होना है। ऐसे में विद्यालय व विद्यार्थी दोनों की ओर से प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया जा रहा है। अब तक जिले के अलग- अलग विद्यालय के करीब 500 से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन स्कूल व बच्चों की ओर से मिले हैं। मार्च तक जो भी बजट मिला था। उसको खर्च किया गया है। अप्रैल में नए सिरे से लक्ष्य व बजट का आवंटन होगा। इसके बाद कक्षाओं का संचालन होगा।
विज्ञापन

श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के छात्र बबलू ने बताया कि गर्मी के अवकाश में कोई हुनर सीखने को मिले। इसके लिए कौशल विकास मिशन के पोर्टल पर आवेदन किया है।
वहीं आईटीआई से तीन माह के डेरी उत्पादों के प्रशिक्षण के लिए टेवां के राजू यादव ने आवेदन किया है। बताया कि उनके घर में मवेशी है। परिवार के लोग दूध का कारोबार करते हैं। जिस कारण उत्पादों से जुड़े प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया है।
-
प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन का प्रशिक्षण इस साल आईटीआई के साथ ही इंटर कॉलेजों में होना है। इसके लिए छात्रों में रुचि बढ़ी है। इस साल आम लोगों के साथ ही 500 से अधिक आवेदन विद्यार्थियों के मिले हैं। जो हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा देने वाले हैं।
विज्ञापन

- केके राम, प्रधानाचार्य आईटीआई सिराथू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें