फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: यातायात माह में भी जागरूकता से कोसों दूर वाहन सवार

Thu, 06 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी चौराहे पर बिना हेलमेट फर्राटा भरते बाइक सवार तीन सवारी। संवाद
विज्ञापन
यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में यातायात माह की शुरुआत तो कर दी गई है लेकिन इसका असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा। न तो लोगों में नियमों को लेकर जागरूकता दिख रही है और न ही पुलिस की सख्ती कहीं नजर आ रही है।
विज्ञापन

मुख्य चौराहों, बाजारों और थानों के सामने बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर तीन-चार सवारियों के साथ तेजी से वाहन चलाना आम हो गया है। इसके बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही जिससे नियम तोड़ने वालों के हौसले बुलंद हैं।
बुधवार को करारी थाना गेट के पास दोपहर के करीब एक से तीन बजे के बीच 22 वाहन चालक बिना हेलमेट और तीन-चार सवारी के साथ गुजरते दिखे। इसी तरह करारी मुख्य चौराहा पर पुलिस बूथ के सामने भी दोपहर साढ़े तीन बजे के बीच 33 लोग ट्रिपलिंग करते मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा कई स्थानों पर डग्गामार वाहन भी निर्धारित मानक से अधिक सवारी लेकर चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा माह केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। कार्रवाई न होने की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है और लोग बिना डर के यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
हेलमेट न पहनने से हो रहीं सबसे अधिक मौतें
करारी। सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन सवारों की सबसे ज्यादा मौतें हेलमेट न पहनने से हो रही हैं। दो सवारियों की जगह तीन से चार लोग बिना हेलमेट के सड़कों पर बाइकसवार बेखौफ दौड़ते देखे जा रहे हैं। दीपावली की शाम करारी के रहीमपुर मोलानी के पास दो बाइकों की टक्कर में सैनी क्षेत्र के लोहंदा गांव के दो युवकों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद लोग हादसों से सबक नहीं ले रहे। विशेषज्ञों का कहना है कि हेलमेट सिर को गंभीर चोटों से बचाता है इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य और जरूरी है। संवाद
अधिकांश दुर्घटना लापरवाही से या नशे में वाहन चलाने पर हो रहीं हैं, जबकि हेलमेट न पहनने से जान ज्यादा जा रहीं हैं। लोगों को अपनी और दूसरों की जान की परवाह करनी चाहिए इससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं। - शिवांक सिंह, सीओ सदर

करारी चौराहे पर बिना हेलमेट फर्राटा भरते बाइक सवार तीन सवारी। संवाद

करारी चौराहे पर बिना हेलमेट फर्राटा भरते बाइक सवार तीन सवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें