मंझनपुर/चायल । सैनी क्षेत्र की एक किशोरी से पड़ोसी तीन युवकों ने छेड़खानी की। वहीं पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से रविवार रात पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं, पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
पूरामुफ्ती क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया कि रविवार रात उसके परिजन छत पर सो रहे थे। जबकि वह नीचे कमरे में लेटी थी। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने शोर मचाया तो परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पर, वह भाग निकला। इसके बाद किशेारी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इसी तरह सैनी इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी 13 वर्षीय बेटी घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोसी तीन युवक आए और छेड़खानी करने लगे। पड़ोस की कुछ महिलाओं ने फटकारा तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की है। वहीं, दूसरी ओर पइंसा इलाके की एक महिला ने बताया कि 22 अप्रैल को पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।