फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के दौरान खाली जेब मिलने पर पीटकर खंभे से बांधा

Tue, 05 Jun 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी क्षेत्र के गुलाम नूर का पूरा गांव में रविवार रात लूटपाट के दौरान रुपये नहीं मिलने पर बदमाशों ने एक युवक की पिटाई की। इसके बाद उसे खंभे से बांध दिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


गुलाम नूर का पूरा निवासी मोतीलाल पुत्र देशराज ने बताया कि रविवार रात वह शौच के लिए घर के बाहर निकला था। तभी आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश मिल गए। बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर मोतीलाल की तलाशी लेना शुरू कर दिया। रुपया नहीं मिलने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद विद्युत पोल से बांध दिया, वह चिल्ला न सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। करीब आधे घंटे बाद पीड़ित की मां खोजबीन करते हुए मौके पर पहुंची तो उसे खंभे से बंधा देख सन्न रह गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें