मंझनपुर (ब्यूरो)। महामाया राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छठवें दिन पर्यावरण विषय पर जागरूकता रैली निकाली व संगोष्ठी का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से भी ग्रामीणों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए जागरूक किया।
सोमवार को छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम की शुरुआत लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, नृत्य प्रतियोगिता से किया। इसके बाद पाता भक्तन का पुरवा गांव में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को बताया कि पर्यावरण की शुद्धता के लिए पेड़ों का होना जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में कम से कम दो पौधे लगाए और वृक्ष होने तक उसकी देखरेख करे। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण एवं जनसंख्या विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में डॉ. अनिल कुमार के अलावा शिविर लगाने छात्र-छात्राएं व ग्रामीण मौजूद रहे।