फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की धमकी से दहशत में परिवार

Sat, 26 Sep 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव का एक परिवार गांव में ही रहने वाले दबंगों की धमकी से सहमा हुआ है। घर में घुसकर मारपीट करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से दबंगों का हौसला बढ़ गया है। वे पीड़ित परिवार के सदस्यों को जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इससे परेशान सदस्यों ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ऊनो गांव निवासी बलराम तिवारी ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों से उसकी रंजिश है। इसी रंजिश में ये लोग उसे परेशान किया करते हैं। भुक्तभोगी की मानें तो 14 जुलाई को दबंग ने गुर्गों को भेजकर उसके घर में तोड़फोड़ और परिजनों के साथ मारपीट भी करा चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी। इसकी वजह से उनका हौसला और ज्यादा बढ़ गया है। वह 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। नहीं देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और हत्या कर देने की धमकी देते हैं। एसपी ने कोतवाली पुलिस को आरोपों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें