Engineer roared in protest against GPF scam
- फोटो : KAUSHAMBI
जीपीएफ घोटाले के विरोध में गरजे अभियंता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सीपीसी-जीपीएफ घोटाले के विरोध में बिजली विभाग के अवर अभियंताओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। घोटाले के विरोध में अवर अभियंता व सहायक अभियंता विरोध, प्रदर्शन के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को पावर हाउस मंझनपुर में जुटे। अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया।
जनपदीय सचिव विनम्र पटेल ने कहा कि भविष्य निधि के पैसे की सुरक्षा की गारंटी के लिए सरकार श्वेतपत्र जारी करके महाघाटाले में शामिल लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अभियंता उमेश कुमार, प्रभात कुमार, अवधेश कुमार, सौरभ मौर्या, राजेश कुमार, महेंद्र, राघवेंद्र, चंद्रिका, अमर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।