फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शत्रु संपत्ति की हाेगी नीलामी, कराया जाएगा कब्जा मुक्त

Sun, 12 Oct 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के चार स्थानों पर 55 बीघा शत्रु संपत्ति है। गृह मंत्रालय की टीम इसकी जांच कर रही है। भूमि को चार माह के अंदर कब्जामुक्त कराते हुए नीलामी की तैयारी है।
विज्ञापन

मंझनपुर तहसील में शत्रु संपत्ति पाता, मंझनपुर कस्बा, मोइयनपुर और भेलखा में है। 15 दिन पहले शत्रु संपत्ति की भूमि के सर्वे के लिए गृह मंत्रालय के टीम डटी हुई है। वह राजस्व टीम के साथ मिलकर शत्रु संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण और सीमांकन कर रिपोर्ट तैयार कर रही है।
जांच में 10 बीघा जमीन पर स्थानीय लोगों ने कब्जा करके दुकानों और मकानों का निर्माण कर लिया है। इसकी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी। इसके बाद अभियान चलाकर जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इसके साथ ही शत्रु संपत्ति की भूमि का गजट निकालकर नीलाम किया जाएगा। इसमें अभी करीब चार महीने का समय लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के साथ राजस्व की टीम ने संयुक्त रूप से सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने में मदद की है। टीम ने शत्रु संपत्ति का सर्वे पूरा कर लिया है। जल्द ही भूमि की नीलामी की जाएगी। मंत्रालय के निर्देश के बाद कब्जा मुक्त कराने की भी कवायद है। - सिद्धांत कुमार, तहसीलदार मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें