फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनैली मे0ं धूमधाम से हुआ गांधी संकल्प यात्रा का समापन

विज्ञापन
end of the sankalp yatra of bjp - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कनैली में धूमधाम से हुआ गांधी संकल्प यात्रा का समापन
विज्ञापन

पखवारे भर पहले सांसद की अगुवाई में निकली थी यात्रा
कनैली। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन पहुंचाने के लिए पखवाड़े भर पहले निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा का गुरुवार को कनैली में धूमधाम के साथ समापन किया गया। सांसद विनोद सोनकर की अगुवाई में निकाली गई यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता, योग जैसे कई कार्यक्रम भी कराए गए।
विज्ञापन

गुरुवार को कनैली पहुंचे सांसद विनोद सोनकर का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सांसद ने कहा कि यात्रा का मकसद लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देना और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर लोगों को चलने के लिए जागरूक करना था। यात्रा के अंतिम दिन हाजीपुर में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कराया गया। लोगों के स्वास्थ्य की जांच के अलावा उन्हें निरोग रहने के तरीके बताए गए। इसके बाद यात्रा का लक्ष्मणपुर में स्वागत किया गया। अभियान के तहत मुस्तफाबाद और विजया चौराहे पर अलग-अलग किसान सम्मान निधि और समाज कल्याण विभाग का कैंप लगाया गया था। पशु पालन विभाग की तरफ से कैंप लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कौशाम्बी में सांसद ने जनसभा कर लोगों को योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने के तरीके बताए। यहां से यात्रा नेनुआपुर, फैजुल्लापुर, मवई आदि गांवों से होते हुए कनैली पहुंची। पदयात्रा में सदर विधायक लाल बहादुर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह, पिंटू द्विवेदी, अजय सिंह पटेल, अरुण सिंह गुलाब कुशवाहा शिवाकांत मिश्रा, राजेंद्र पांडेय, भूपेंद्र सिंह, अरविंद द्विवेदी, संजय जायसवाल, अशोक चौधरी, बृजेन्द्र नारायण, दुर्गेश गुप्ता सहित तमाम लोग यात्रा में शामिल रहे।

end of the sankalp yatra of bjp- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें