लौह पुरुष की जयंती पर एकता के लिए सभी ने लगाई दौड़, लिया संकल्प
सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों में मनाया गया जन्म दिन, आयोजित किए गए विविध कार्यक्रम
मंझनपुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तमाम स्थानों पर रन फार यूनिटी के तहत दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यापर्ण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया था। छह सौ रियासतों का विलय कराके अखंड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। उनका जीवन सादगी भरा रहा। उनके दृढ़ संकल्पों की वजह से ही उनका नाम लौह पुरुष दिया गया। कर्मचारियों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को डीएम ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एडीएम मनोज, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्योति मौर्या के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। इसी तरह एसपी प्रदीप गुप्ता की अगुवाई में पुलिस कार्यालय में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। सभी पुलिस कर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी एसएन पाठक समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
रन फॉर यूनिटी में दौड़ कर सांसद, विधायक ने दिया एकता का संदेश
मंझनपुर। सरदार पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने जिला मुख्यालय मंझनपुर में रन फार यूनिटी का आयोजन किया। इसमें सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल और जिलाध्यक्ष रमेश पासी आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया। डायट मैदान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि यदि सरदार पटेल न होते तो आज भारत का भौगौलिक नक्शा ही अलग होता। 565 प्रान्तों को भारत में जोड़ने का काम कर सरदार पटेल ने दबे-कुचले, मजदूरों, गरीब एवं किसानों की मजबूत आवाज बने। इस मौके पर अनीता त्रिपाठी, आद्या प्रसाद पांडेय, अरविंद द्विवेदी, रमेश सिंह पटेल, जय सिंह पटेल, रमेश पाल, रानू विश्वकर्मा, सीमा सिंह, बृजेंद्र नारायण मिश्र, उमेश केसरवानी, सुनील केसरवानी, पूर्व चेयरमैन नरेश चंद्र केशरवानी, सुधीर केशरवानी, प्रतिभा कुशवाहा, नरेश सोनकर, कमल सिंह, ज्योति केशरवानी, राजेंद्र पांडेय, दुर्गेश गुप्ता, आशीष कुमार बच्चा, रूपेंद्र शर्मा, उमेश केसरवानी, सुनील कुमार, बबलू श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।
मेंहदी में श्रेया तो निबंध प्रतियोगिता में सूरज नें मारी बाजी
सरायअकिल। टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती पर मेंहदी व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 31 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मेंहदी प्रतियोगिता में श्रेया को प्रथम, आस्था को द्वितीय व अंजली को तीसरा स्थान मिला। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में सूरज मौर्य अव्वल रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या पलक अंजुम ने कहा कि सरदार पटेल के सिद्धांतों व देश की एकता और अखंडता के लिए उनको भुलाया नहीं जा सकता है। एक मजबूत राष्ट्र बनाने में उनका अहम योगदान रहा। कालेज के डायरेक्टर डॉ सूबेदार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल जी का जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रह। इस मौकेपर कालेज प्रबंघक जीतेन्द्र सिंह, रवींद्र, सिंह अजय सिंह व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
people organised the patel jayanti- फोटो : KAUSHAMBI
people organised the patel jayanti- फोटो : KAUSHAMBI