फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध दरकिनार, भरवारी में गरजी जेसीबी

Sun, 17 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रशासनिक अमले ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
 नगर पंचायत भरवारी में रविवार को अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी गरजी। भारी संख्या में पुलिस, पीएसी के जवानों के साथ कस्बे में पहुंचे अफसरों ने दिनभर के अभियान में नई, पुरानी बाजार, गौरा मार्ग पर सड़क पटरी और नाली के ऊपर हुए कब्जे को जेसीबी लगाकर साफ कराया। इस दौरान करीब दो सौ से अधिक दुकान, मकानों के चबूतरे, सीढ़ी, बारजा और टीनशेड हटाए गए। कई स्थानों पर कस्बे के कई व्यापारियों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन भारी भरकम फोर्स और अफसरों ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

नगर पंचायत भरवारी में अतिक्रमण हटाओ अभियान पूर्व निर्धारित समय के अनुसार रविवार को शुरू हुआ। अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम के निर्देश पर एएसपी वीरेंद्र कुमार, एसडीएम सिराथू विवेक चतुर्वेदी, एसडीएम चायल अश्वनी कुमार, तीन पुलिस उपाधीक्षक दिन में 11 बजे एक सेक्शन पीएसी, कोखराज, चरवा, पिपरी, सैनी समेत पांच थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। अफसरों ने पहले से चिह्नित सड़क पटरी और नाली पर हुए कब्जे को हटवाने का अभियान रेलवे क्रासिंग से शुरू कराया। सबसे पहले अभियान मंझनपुर मार्ग यानि नई बाजार में चलाया गया। इसके बाद पुरानी बाजार और गौरा मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण हटाने की शुरुआत में स्थानीय कुछ व्यापारियों ने प्रशासन का विरोध करने की कोशिश की, पर उनकी एक नहीं सुनी गई। अफसरों ने खड़े होकर चिह्नित अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाना शुरू किया। इस दौरान सड़क पटरी और नाली के ऊपर बने चबूतरे, सीढ़ियों, बारजा, टीनशेड आदि को जमींदोज कर दिया गया। अतिक्रमण के दायरे में आए करीब 200 दुकान, मकानों के सामने बनी सीढ़ियां, चबूतरा, बारजा आदि तोड़ा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से दिनभर कस्बे में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें