फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अतिक्रमण से तालाबों के अस्तित्व पर खतरा

Wed, 26 Nov 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी के बुद्धू तालाब का हाल। संवाद
विज्ञापन
करारी। कस्बे में तालाबों को बचाने की मुहिम हवाहवाई साबित हो रही है। नगर के कई तालाब गंदगी से पटे हैं तो कुछ पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया गया है। तालाब के पास कूड़ा न फेंकने का बोर्ड भी लगा है, फिर भी स्थानीय लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में तालाबों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने तालाबों के सौंदर्याकरण के निर्देश दिए हैं। लाखों रुपये खर्च कर तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है। दूसरी ओर, करारी में तालाबों का अस्तित्व ही खतरे में है। राजस्व रिकाॅर्ड में दर्ज कस्बे के 37 में से ज्यादातर तालाबों में लोगों ने कूड़ा व मिट्टी डालकर मकान बना लिए हैं।
इतना ही नहीं, कस्बे में एक भी ऐसा तालाब नहीं है जिसमें साफ पानी हो। तालाबों में इस तरह गंदगी है कि इसके किनारे बैठने की बात तो दूर रही, लोग खड़े भी नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ज्यादातर तालाबों में लोगों ने जलकुंभी उगा दी है, जिससे इनके पास मवेशी भी नहीं जाते हैं। यदि कोई मवेशी चला गया तो उसका तालाब में फंसना तय है।
रिजवी कॉलेज के सामने तालाब के पुनरुद्धार की मांग
नयागंज मोहल्ले में कुछ साल पहले लोगों ने तालाब पर अतिक्रमण कर चहारदीवारी बना ली थी। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस व राजस्व कर्मियों ने 18 जुलाई 2019 को इसे कब्जा मुक्त करवाया था।
इसके बाद आज तक इस तालाब का सौंदर्यकरण नहीं कराया गया। स्थानीय निवासी मजलिसी रिजवी और मो. शारिब का कहना है कि यदि इस तालाब की खोदाई करवा दिया जाए तो बारिश में कई लोगों के घरों में पानी नहीं भरेगा।

ये हैं प्रमुख तालाब

तालाब क्षेत्रफल(बीघा में)

बुल्ली 52

पुद्ध 12

चौराहा 02

निमिहा 10

नारायण ताला 02

नेतानगर 02

रिजवी कॉलेज 02

मुग्गन कुरैसी 02

कर्बला 02


कस्बे में 52 बीघे का बुल्ली तालाब है। इसे पाटकर सैकड़ों इमारतें बन गई है। यह तालाब अब मात्र 30 बीघा बचा होगा। इसी तरह 12 बीघे के पुद्द तालाब पर किनारे-किनारे लोगों ने मकान बना लिए हैं। डीएम से कई बार शिकायत भी वह कर चुके हैं। - नैयर हुसैन रिजवी, समाजसेवी

कस्बे के कई तालाबों पर लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं। इस संबंध में एसडीएम व डीएम से शिकायत भी की गई थी। इसके बाद मौके पर राजस्व टीम भी आई। बिना नापजोख किए टीम वापस चली गई। - अंजू चौरसिया, पूर्व सभासद अशोकनगर

रिजवी कॉलेज के पास तालाब की सफाई को लेकर नगर पंचायत ने प्रस्ताव तैयार किया है। बजट की स्वीकृत नहीं मिली है। ऐसे में काम शुरू नहीं कराया गया है। - शमशाद अहमद, चेयरमैन, करारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें