फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फुटपाथ पर अतिक्रमण से भरवारी में दिनभर जाम

Thu, 15 Jan 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी कस्बे में अतिक्रमण की वजह से लगा जाम। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में पैदल यात्रियों के लिए बने फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। फुटपाथ पर दुकानें लग जाने से राहगीरों को परेशानी होने के साथ ही वाहनों की भी आवाजाही बाधित होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नीरज कुमार ने बताया कि रेलवे फाटक के समीप सुबह और शाम के समय सबसे अधिक भीड़ रहती है। यहां, फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में लोग जब खरीदारी के लिए रुकते हैं तो अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है।
वहीं, राहुल ने बताया कि साल में तीन-चार बार नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है, लेकिन यह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। अभियान के दौरान कुछ ही जगहों से अतिक्रमण हटाया जाता है और अधिकारियों के जाते ही दुकानदार फिर से फुटपाथ पर कब्जा कर लेते हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमार केसरवानी ने कहा कि कस्बे में नाले और सड़क की पटरी पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यदि सड़कें और फुटपाथ खाली रहेंगे तो जाम की समस्या खत्म होगी और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
- भरवारी कस्बे की बाजार में सड़क किनारे जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण किया है, उन्हें हटवाने के लिए नगर कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अभियान चलाकर अवैध रूप से लगी दुकानों को हटवाया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी भी की जाएगी। - रामसिंह, ईओ नगर पालिका भरवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें