फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

Thu, 15 Jan 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हादसे में घायल कुलदीप सिंह- संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
क्षेत्र के अलीपुर जीता नहर पुलिया के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल ने भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के पोखरी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र कृष्णा सिंह व श्यामू पाल पुत्र मटरू पाल बुधवार को किसी काम से दारानगर जा रहे थे। दाेनाें कड़ाधाम के अलीपुरजीता नहर पुलिया के समीप पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कुलदीप का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि पीछे बैठे श्यामू को भी गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें