फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सैनी चौराहे से नहीं हटा अतिक्रमण, जाम से जूझ रहे लोग

Fri, 20 Feb 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हाईवे के सैनी चौराहे पर देवीगंज रोड के किनारे खड़ी टैक्सी संवाद
विज्ञापन
सैनी चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पटरी पर दुकानदारों और टैक्सी चालकों के कब्जे के चलते यहां रोज जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुधार के लिए सिक्स लेन सड़क बनाई गई है और सैनी चौराहे सहित 12 स्थानों पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है। पुल के नीचे छोटे वाहनों के लिए सर्विस लेन भी बनाई गई है, लेकिन देवीगंज और सिराथू मार्ग पर अतिक्रमण बरकरार है।
करीब एक माह पहले जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मौके पर निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सर्विस लेन से कुछ अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन सड़क किनारे दुकानों और टैक्सी स्टैंड का कब्जा बना हुआ है।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन दो हजार से अधिक ट्रक, डंपर और अन्य वाहन गुजरते हैं। जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंस जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कृषि विभाग के सामने की जमीन पर कब्जा कर किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी कार्रवाई की मांग की है।

सैनी चौराहे के देवीगंज-सिराथू मार्ग के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को नोटिस देने के लिए राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- योगेश कुमार गौड़, एसडीएम

हाईवे के सैनी चौराहे पर देवीगंज रोड के किनारे खड़ी टैक्सी संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें