फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सर्दी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में आई गर्मी

Thu, 13 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी कस्बा ​स्थित दुकान में खरीदारी करते ग्राहक।  संवाद
विज्ञापन
सर्दी और सहालग के आगमन के साथ ही इलेक्ट्राॅनिक्स दुकानों में गर्मी बढ़ गई है। शादियों में उपहार देने के लिए लोग एसी और फ्रिज की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं दुकानदार भी ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दुकानों को इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स से भर दिया है।
विज्ञापन

करारी के व्यापारियों का कहना है कि सर्दी के चलते ब्लोअर और गीजर सेगमेंट में 20 से 25 फीसदी प्रॉफिट मार्जिन बढ़ी है। सहालग के चलते इलेक्ट्राॅनिक्स बाजार में तेजी आई है। लोग शादी में बेटियों को उपहार देने के लिए एसी, फ्रीजर, टीवी, वाशिंग मशीन, मिक्सर, पंखा, सिलाई मशीन, गीजर, प्रेस तथा अन्य सामानों की खरीदारी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सर्दी के बावजूद एसी और फ्रिज के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। लोग कूलर भी खरीद रहे हैं। कारण यह है कि ऑफ सीजन चल रहा है इसलिए इन सामग्रियों के मूल्य में कमी आई है।
विज्ञापन

कस्बे के बालाजी इलेक्ट्रॉनिक के दुकानदार वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जीएसटी कम होने और ऑफ सीजन होने से एसी और फ्रिज की कीमतों में तीन से सात हजार तक की गिरावट आई है। इसका सीधा लाभ ग्राहकों को सीधा मिल रहा है।
मामा इलेक्ट्रॉनिक के सत्यम केसरवानी का कहना है कि सहालग पैकेज के चलते मिक्सी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी और आयरन जैसे उपकरणों की कॉम्बो सेल बढ़ गई है।
रस्तोगी इलेक्ट्रॉनिक के शिवम रस्तोगी बताते हैं कि मध्यवर्गीय परिवारों में कॉम्बो पैक में 70 हजार से लेकर सवा लाख रुपये तक के पैकेज की मांग सबसे अधिक है। फुटकर से थोक कारोबार तक बाजार में अभी ब्लोअर और गीजर सेगमेंट में 20 से 25 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन दर्ज किया जा रहा है। नवंबर के अंत तक यह ग्राफ 35 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
- देवउठनी एकादशी के बाद एक हफ्ते तक कारोबार सुस्त था। इस समय सहालग के साथ सर्दी शुरू हो गई है। ऐसे में इलेक्ट्रिक सामानों की मांग बढ़ गई है। धीरे-धीरे कारोबार में फिर से रौनक लौटने लगी है। - असरार अहमद, करारी
सहालग व सर्दी के चलते इलेक्ट्राॅनिक्स बाजार में तेजी आई है। लोग इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर रहे हैं, ताकि शादी के सीजन में परिवार का मान-सम्मान बना रहे। - वीरेंद्र कुशवाहा, करारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें